महासमुन्द
सर्व धोबी समाज की जिला कार्यकारिणी गठित
17-May-2022 3:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 17 मई। शीतला मंदिर प्रांगण में बीते रविवार को महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ सर्व धोबी समाज की बैठक आहूत की गई। जिसमें जिला महासमुंद के अंतर्गत सात परिक्षेत्र के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों की सहमति से जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार देवानंद निर्मलकर अध्यक्ष खल्लारी राज परिक्षेत्र एवं पंचू राम निर्मलकर अध्यक्ष कौडिय़ा राज परिक्षेत्र ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं छह परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने अपना मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया। जिसमे पंचू राम निर्मलकर को विजयी घोषित किया गया। जबकि देवानंद को करारी हार मिली। वही अन्य पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे