महासमुन्द

डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण
17-May-2022 3:03 PM
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 मई।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर अंबेडकर चौक में नए स्थान पर चबूतरा निर्माण कर शिफ्ट की गई डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण के पश्चात लोकार्पण किया गया। सोमवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर और पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने इसका लोकार्पण किया।

पालिका अध्यक्ष निधि के 3.50 लाख रुपए से अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के लिए नव निर्मित चबूतरा व सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है। मुख्य अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोक निर्माण विभाग के सभापति रिंकू तारेंद्र चंद्राकर, संदीप घोष, देवीचंद राठी, हफीज़ कुरैशी, राहुल चंद्राकर, भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष शंकर नंदेश्वर, पीजी बंसोड़, राजू बाघमारे मौजूद थे। अतिथियों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।


अन्य पोस्ट