महासमुन्द
सुबह 9 बजे महासमुंद का तापमान 32 डिग्री
17-May-2022 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 मई। आज सुबह 9 बजे महासमुंद का तापमान 32 डिग्री है। तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। परसों रविवार को द्रोणिका के प्रभाव पहले जिले के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के असर के चलते तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। द्रोणिका के असर से सोमवार को भी सुबह आसमान में बादल छाए रहे।
हालांकि कल दोपहर 3.30 बजे के बाद धूप निकल आई। जिसके चलते उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में औसत रूप से गिरावट होने की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे