महासमुन्द

पूजा की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ कलार समाज, हायर सेकंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया समाज
16-May-2022 4:13 PM
पूजा की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ कलार समाज, हायर सेकंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 मई।
छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज पिथौरा के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा के नेतृत्व में समाजिक पदाधिकारियों द्वारा हाई स्कूल परीक्षा की मेरिट सूची में नौवां  स्थान प्राप्त करने वाली पूजा सिन्हा का मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि पूजा सिन्हा ग्राम खुसरूपाली निवासी समान्य परिवार भेखराम चंद्रिका सिन्हा की पुत्री है जो शासकीय हाई स्कूल गड़बेड़ा में कक्षा दसवीं की छात्रा है।पूजा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल हाई स्कूल परीक्षा के निकले परिणाम में नौवां स्थान प्राप्त कर समाज का नाम रौशन किया है। पूजा सिन्हा की इस उपलब्द्धि पर  समाज जनों ने  खुशी जाहिर करते हुये उनके गृह ग्राम पहुंच उसके सम्मान में  हायर सेकेंडरी की पढ़ाई का पूरा खर्च समाज  द्वारा उठाये जाने  का निर्णय लिया है।

गृह ग्राम पहुंचने वालों में प्रमुख रूप से समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा, उपाध्यक्ष आत्माराम डडसेना, यूवा मंच अध्यक्ष ओम सिन्हा, प्रमुख सलाहकार मिलाप डड़सेना, आत्माराम गजेंद्र, जिला कार्यकारिणी परमेश्वर डड़सेना, ग्राम प्रमुख चांदापारा जयलाल सिन्हा, ग्राम प्रमुख राजासेवैया योगेंद डड़सेना, ग्राम प्रमुख गोड़बहाल हिर्देश सिन्हा, ग्राम प्रमुख खुसरूपाली अशोक डड़सेना, प्रेम सिन्हा, पुरषोत्तम डड़सेना, हरीश सिन्हा, प्रमोद सिन्हा सहित  समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट