महासमुन्द

35 गुम मोबाइल रिकवर, मालिकों को सौंपा
10-May-2022 3:07 PM
35 गुम मोबाइल रिकवर, मालिकों को सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 मई।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में विगत दिनों 135 व 40 नग गुम मोबाईल रिकवर कर धारकों को वितरित किया गया था। ठीक इसी तरह आज भी कम्युनिटि पुलिसिंग के तहत  के नागरिकों के 35 नग गुम मोबाइल धारकों को सौंप दिया गया।

महासमुंद की पुलिस ने इन गुम मोबाईलो को ट्रेस कर सरहदी जिला रायपुर, गरियाबद, बलौदाबाजार, धमतरी तथा सरहदी राज्य ओडिशा से रिकवर किया है। आज दोपहर पुलिस अधीक्षक सभागार में विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक, मेघा टेम्बुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कल्पना वर्मा अनुविभागीय अधिकारी(पु) महासमुंद के हाथों मोबाईल धारकों को दिया गया।

यह सम्पूर्ण कार्य पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि. प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला, ललित चंद्रा, प्रआर. मिनेश सिंह धु्रव, आरक्षक चम्पलेश सिंह ठाकुर, रवि यादव, अजय जांगड़े ने की है।


अन्य पोस्ट