महासमुन्द
आवासीय विद्यालय बंसुला में प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म का वितरण आज से
10-May-2022 2:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 10 मई। समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 06वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश फार्म का वितरण आज 10 मई से प्रारंभ हो रहा है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई है।
जानकारी मिली है कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुनसुनिया, बागबाहरा में कक्षा 06वीं में 34 तथा कक्षा 7 वीं में 4, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय लाखागढ़, पिथौरा में कक्षा 6 वीं में 36 एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बंसुला, बसना में कक्षा 6 वीं में 36 रिक्त सीट है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे