महासमुन्द

9 लाख का गांजा संग एमपी का एक गिरफ्तार
10-May-2022 1:36 PM
9 लाख का गांजा संग एमपी का एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मई।
वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस ने पदमपुर पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास ओडिशा की ओर से आ रही मध्यप्रदेश पासिंग कार से 45 किलो गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 9 लाख रुपए आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने कार सवार एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस के मुताबिक आरेापी युवक मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। वह ओडिशा से गांजा तस्करी करते हुए जबलपुर की ओर जा रहा था। वह अपने मकसद में कामयाब होता, इससे पहले ही बसना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त किया है।

बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि गांजा तस्करी करने के आरोप में जबलपुर मध्यप्रदेश निवासी बलवंत सिंग  (50) को गिरफ्तार किया है।
वह अपनी कार टाटा मांजा क्रमांक एमपी 20 सीबी 2612 से गांजा की तस्करी करते हुए जबलपुर की ओर जाने के लिए निकला था। कार के पीछे डिक्की में गांजा छुपाया गया था। थाने की टीम पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान सामने से आर ही उक्त कार को टीम ने रोका ओर तलाशी ली। इस दौरान कार से गांजा बरामद हुआ।


अन्य पोस्ट