महासमुन्द

वन चेतना केंद्र कोडार के दस कर्मचारियों को मिली पहली पारिश्रमिक
09-May-2022 6:07 PM
वन चेतना केंद्र कोडार के दस कर्मचारियों को मिली पहली पारिश्रमिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 मई। वन चेतना केंद्र कोडार को इको टूरिज्म के तौर पर विकसित किया गया है। यहां कार्यरत दस कर्मचारियों को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने उनकी पहली पारिश्रमिक प्रदान किया।

गौरतलब है कि कोडार जलाशय में बोटिंग की सुविधा के साथ ही कम दाम में टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किया गया है। जहां बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा सैलानियों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

शनिवार को वन चेतना केंद्र प्रभारी राजीव गौतम की मौजूदगी में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने यहां कार्यरत कर्मचारियों सुखदेव साहू, पवन ध्रुव, सोहन ध्रुव, शिव ध्रुव, रूपेंद्र ध्रुव, विजय पाइक,  कन्हैया पाइक, करण पाइक, प्रीतम ध्रुव, कन्हैया प्रजापति को 10-10 हजार रुपए पारिश्रमिक प्रदान किया। संसदीय सचिव व विधायक ने सैलानियों की सुविधा व वन चेतना केंद्र में विकास के लिए 10 लाख रुपए की राशि अपनी विधायक निधि से दी है। जिससे यहां का विकास कार्य प्रगति पर है।


अन्य पोस्ट