महासमुन्द
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर विविध कार्यक्रम
09-May-2022 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर कर्मचारी भवन में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।
कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सदस्य अरसी अनवर ने प्याऊ घर के लिए 2000 रुपए रेडक्रॉस वालेंटियर्स को प्रदान किया। इस अवसर पर जिला संगठक डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी, तेज़लाल देवांगन, चांदनी भारती, कविता महिलांग, फुलेश्वरी ध्रुव, रामेश्वरी बघेल, कौशिल्या ध्रुव, सूरज टिर्की, राहुल एक्का सहित रेडक्रॉस वालेंटियर्स उपस्थित थे। रेडक्रास दिवस पर सभापति अनिता रावटे, उप सभापति दाऊ लाल चंद्राकर, सचिव एसआर बंजारे, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर, निखिलकांत साहू ने सभी वालेंटियर्स का आभार व्यक्त किया। जिला शाखा द्वारा वालेंटियर्स को रेडक्रॉस जॉकेट, हाइजीन किट्स, मास्क का वितरण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे