महासमुन्द

स्वाध्याय केन्द्र में आप की विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
09-May-2022 3:39 PM
स्वाध्याय केन्द्र में आप  की विस स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई।
आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित स्वाध्याय केन्द्र में हुआ। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि स्वाध्याय केन्द्र में हुए पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक संजीव सरकार और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चंद्राकर के नेतृत्व में विधानसभा के संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत बनाने के लिए चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार विधानसभा के अंदर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।

इस दौरान तय किया गया कि हर पदाधिकारियों को 4 लोगों के टीम के साथ गांव और मोहल्ला पहुंच कर ग्राम संपर्क अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों तक केजरीवाल मॉडल को पहुंचाते हुए कार्यकर्ता बनाने के लिए निर्देश दिए गए। सम्मेलन में मुख्य रूप से संजीव सरकार, अभिषेक जैन, संजय यादव, सकील खान, मधु यादव, सेवाराम साहू, कादिर चौहान, भीखम साहू, पंचराम सेन, पुनाराम निषाद, खेलावन साहू, हेमलाल साहू, श्रवण ध्रुव, अगेश्वर यादव, भागीरथी साहू, रोहित ध्रुव, जीतू यादव, कमल दीवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट