महासमुन्द

मरार समाज के जोड़े का आदर्श विवाह
09-May-2022 3:36 PM
मरार समाज के जोड़े का आदर्श विवाह

महासमुंद, 9 मई। मरार महासंघ द्वारा ग्राम छिलपावन झलप स्थित भोलेनाथ शिव मंदिर में पूनम पटेल पिता तुलसीराम पटेल बारापाली राज एवं रिकेश पटेल पिता हराराम पटेल ग्राम रैताल खल्लारी राज का आदर्श विवाह हुआ। इस दौरान बारापाली राज अध्यक्ष ललित पटेल व भेखलाल पटेल द्वारा सात फेरों, सात वचन एवं वैदिक धर्म अनुसार वैवाहिक रीति रिवाज के साथ आदर्श विवाह कराया गया। इसमें प्रमुख रूप से मरार महासंघ जिला अध्यक्ष महासमुंद खल्लारी राज अध्यक्ष गैंदलाल पटेल, उपाध्यक्ष ईश्वरी पटेल, शिव पटेल, प्रेम पटेल, जिला संचालक पंच सुखराम पटेल, घनश्याम पटेल, सुरेश पटेल, मधुराम, अर्जुन, लेखराम, उगेस, रमेश, संजय पटेल सहित सामाजिक बंधुओं ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर नवदम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने खर्चीली शादी पर लगाम लगाने के लिए आदर्श विवाह को अपनाने तथा प्रोत्साहित करने की बात कही।  
 


अन्य पोस्ट