महासमुन्द

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में संसदीय सचिव विनोद की शानदार जीत
09-May-2022 3:35 PM
चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में संसदीय सचिव विनोद की शानदार जीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 मई।
छत्तीसगढ़ राज्य चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शानदार जीत हासिल की। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में विनोद चंद्राकर को सर्वाधिक वोट मिले। जीत के बाद संसदीय सचिव ने कहा कि समाज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मालूम हो कि कल आठ मई रविवार को रायपुर के केंद्रीय कार्यालय डंगनिया में चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ राज्य का चुनाव हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, वतन चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर मैदान पर थे। दोपहर एक बजे से डेढ़ बजे तक नाम निर्देशन, दोपहर डेढ़ बजे से पौने दो बजे तक स्क्रूटनी, दोपहर पौने दो बजे से पौने तीन बजे तक नाम वापसी, पौने तीन बजे से चार बजे तक मतदान हुआ। चार बजे के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव में विनोद चंद्राकर को सर्वाधिक मत मिले।
 


अन्य पोस्ट