महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। शहीद पुलिस उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की स्मृति में राजधानी रायपुर में इंटर स्टेट कराते मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में महासमुंद के 25 खिलाड़ी भी शामिल थे। यहां खिलाडिय़ों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 15 गोल्ड और 10 सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके साथ ही सर्वाधिक मेडल जीतने का रिकॉर्ड बनाते हुए चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर महासमुंद व प्रदेश का नाम रौशन किया।
महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ट्रॉफी देकर खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। साथ ही इनके प्रशिक्षक कराते मास्टर नीलकंठ साहू शेखर साहू, लिखंत ध्रुव, कमल देव बघेल का आभार प्रकट किया। मास्टर नीलकंठ साहू ने बताया कि प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण थी फिर भी हमारे खिलाडिय़ों ने हार्ड प्रैक्टिस करके मेडल प्राप्त किया। इनका चयन गोवा में होने वाली राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता के लिए किया गया है। महासमुंद के दस पुरूष खिलाडिय़ों ने पोखरा नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सीनियर पुरूष हैंडबॉल टीम ने भी कल गुरूवार को कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।