महासमुन्द

10 वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर करवाने से अच्छा शिक्षकों की कमी दूर हो-जसराज
08-May-2022 3:17 PM
10 वीं-12वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सैर करवाने से अच्छा शिक्षकों की कमी दूर हो-जसराज

महासमुंद,8 मई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जसराज बाला चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने सरकार बिना किसी तैयारी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल शुरू करके हजारों बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। जिसका नतीजा ये हुआ कि महासमुंद जिले में इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चों का रिजल्ट केवल 50 प्रतिशत रहा।

भूपेश सरकार द्वारा ने आत्मानंद स्कूल के लिए ना नए भवन बनाई है, और ना ही नए शिक्षकों की नियुक्ति की है। स्कूली शिक्षा के संसदीय सचिव के जिले में ही स्वामी आत्मानंद स्कूल में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भारी कमी है। आनन.फानन में हिंदी मीडियम स्कूल के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में भर्ती करके हिंदी मीडियम स्कूल के भवन पर ही संचालित किया जा रहा है।

हिन्दी मीडियम स्कूल के शिक्षकों को ही प्रतिनियुक्ति पर आत्मानंद स्कूल मे भर्ती करने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की कमी हो गई है। शिक्षकों की कमी को लेकर ही संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक के क्षेत्र में ही कई स्कूलों में छात्रों व परिजनों द्वारा स्कूलों मे तालाबंदी हो चुकी है।10 वीं12 वीं के टॉपर बच्चों को हेलिकॉप्टर की सैर करवाने से अच्छा होगा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ध्यान दें।
 


अन्य पोस्ट