महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में समयदानी विस्तारक मीना वर्मा, महेंद्र सिका, हफीज कुरैशी ने लोहारडीह शक्तिकेंद्र के बूथ क्रमांक 103 में बूथ समिति का सत्यापन, बूथ की भौगोलिक स्थिति सहित अन्य आवश्यक जानकारी, बूथ सदस्यों की उपस्थिति में एकत्रित करते हुए बूथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
जन संपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस वितरण, पीएम मानधन योजना, आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर नागरिकों से चर्चा की।
इस अवसर पर लोहारडीह शक्तिकेंद्र प्रभारी हेमलाल चंद्राकर, शक्तिकेंद्र संयोजक कृष्ण कुमार पटेल, सह संयोजक भगतराम निषाद, सोशल मीडिया विस्तारक बलदाऊ निर्मलकर, बूथ अध्यक्ष उमेश बंजारे, तुलाराम भारती, दुगेश्वर साहू, सुखवंतीन बाई, कुलेश्वरी, सुखदेव के साथ अन्य मौजूद थे।