महासमुन्द
भाजपा संगठन विस्तार अभियान
08-May-2022 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई। भरतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत परसदा शक्ति केंद्र के प्रभारी पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली और संगठन विस्तार के लिए किस प्रकार की कार्य योजना राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा कर अपने छग प्रदेश में इस कार्यक्रम को प्रारंभ करने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
डा.चोपड़ा ने कहा कि इस अभियान में पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है और नए युवाओं व ग्राम प्रमुखों को भाजपा से जोड़ कर संगठन का विस्तार करना है। साथ ही पार्टी का फार्मेट भरकर शीघ्र जमा करना है। लोगों को भारतीय जनता पार्टी का मतदाता बनाना है। इसके लिए लगातार चुनाव तक सभी लोग प्रयास करते रहें। बैठक में प्रमुख रूप से बकमा, परसदा व जिवतरा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे