महासमुन्द

बीज निगम अध्यक्ष ने बायोफर्टिलाइजर संयंत्र का निरीक्षण किया
08-May-2022 2:41 PM
बीज निगम अध्यक्ष ने बायोफर्टिलाइजर संयंत्र का निरीक्षण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 8 मई।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अग्नि चंद्राकर ने बीज निगम द्वारा छोटे उरला अभनपुर में संचालित बायोफर्टिलाइजर संयंत्र का भ्रमण किया। उन्होंने संयंत्र द्वारा उत्पादित किये जाने वाले लिक्विड बायोफर्टिलाइजर के उत्पादन प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

बायोफर्टिलाइजर प्लांट की कार्य प्रणाली से संतुष्ट होते हुए उन्होंने संयंत्र के विस्तार किये जाने पर जोर दिया। इस संबंध में संयंत्र प्रभारी अखिलेश जैन एवं सहायक सूक्ष्म जीव वैज्ञानिक पुष्पांजलि साहू से विस्तारपूर्वक चर्चा की। मालूम हो कि श्री चंद्राकर एक प्रगतिशील कृषक भी हैं। वे बायोफर्टिलाइजर के प्रयोग से फसलों के उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि से पूर्णत: परिचित हैं। उनका कहना है कि बायोफर्टिलाइजर के प्रयोग से कृषि के क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों पर से निर्भरता खत्म की जा सकती है, साथ ही रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव से भी बचा जा सकता है। इस दिशा में विशेष कार्य किये जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए खुले बाजार में लिक्विड बायोफर्टिलाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विक्रय व्यवस्था की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। बायोफर्टिलाइजर संयंत्र भ्रमण के दौरान निगम अध्यक्ष के साथ दिव्येश चंद्राकर, गोपीकृष्ण चंद्राकर आदि कृषक भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट