महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई। पक्षियों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जिला पंचायत सदस्य अलका चंद्राकर ने 1 हजार सकोरे की व्यवस्था की है। जिसमें विभिन्न स्थानों पर लोगों को वितरित किया जा रहा है। ताकि पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर हो सके।
इसी के तहत कल शुक्रवार को बागबाहरा में विभिन्न शासकीय कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील, जनपद पंचायत, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, जल संसाधन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों को सकोरा भेट किया।
नगर के साथ-साथ गांवों में भी सकोरा देकर लोगों से अपील की कि प्रत्येक दिन पक्षियों के लिए दाना.पानी पात्र में रखें। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य नरेश चंद्राकर, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबे लाल साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष डिंपल ध्रुव, सरपंच रमन वर्मा, कमल साहू के साथ अन्य उपस्थित रहे।