महासमुन्द

शिविर 9 से
07-May-2022 2:40 PM
शिविर 9 से

महासमुंद, 7 मई। अनपोस्ट डेबिट-क्रेडिट प्रकरणों के निराकरण के लिए आगामी 09 मई से 11 मई 2022 तक महालेखाकार रायपुर दल द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला कोषालय अधिकारी डीपी वर्मा ने बताया कि समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी महालेखाकार दल को जीपीएफ की अनपोस्ट एवं क्रेडिट के प्रकरणों के निराकरण के लिए सुसंगत दस्तावेज एवं अभिलेख उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें।

अनपोस्ट डेबिट एवं क्रेडिट की लंबित जानकारी लिंक का अवलोकन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला कोषालय परिसर महासमुंद में प्रात: 11 बजे 9 मई को जिला कोषालय महासमुंद के अंतर्गत, 10 मई को उप कोषालय बागबाहरा पिथौरा के अंतर्गत एवं 11 मई 2022 को उप कोषालय सरायपाली के अंतर्गत समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी जीपीएफ की अनपोस्ट एवं क्रेडिट के प्रकरणों के निराकरण के लिए सुसंगत दस्तावेज एवं अभिलेख उपलब्ध कराएं।


अन्य पोस्ट