महासमुन्द

पूजा-अर्चना कर तेंदूपत्ता खरीदी शुरू
05-May-2022 5:08 PM
पूजा-अर्चना कर तेंदूपत्ता खरीदी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 5 मई।
प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कोमाखान के ग्राम कुलिया फड़ एवं ग्राम मौलीमुड़ा फड़ में जनपद अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य, जनपद सदस्य मधु नारंग की अध्यक्षता, ग्राम पंचायत कुलिया के सरपंच प्रेम शंकर सिन्हा व ग्राम पंचायत कसीबाहारा के सरपंच सुंदर साहू के विशेष आतिथ्य में पूजा अर्चना कर खरीदी का शुभ आरंभ हुआ। इस दौरान अध्यक्ष ने तेंदूपत्ता के मुख्य आधार शाख कर्तन बूटा छोपाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि गुणवत्ता बनी रहे।

मधु नारंग ने कहा कि प्रति सैकड़ा 400 मिल रहा है। संग्राहक अच्छे से संग्रहण कार्य करें। गड्डी में किसी प्रकार की कमी ना हो ताकि संग्राहक को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले। इस दौरानक्षबड़ी संख्या में संग्राहक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट