महासमुन्द
सरायपाली, 4 मई। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी.के. ग्वाल के कुशल निर्देशन एवं प्रवेश प्रभारी वरिष्ठ व्याख्याता के. आर. मूकर्जी के नेतृत्व में कक्षा पहिली से पांचवी तक प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी की गई। जिसमें कक्षा पहली हेतु 341 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 149 पात्र, 192 अपात्र मिले। कक्षा दूसरी में 132 आवेदन मिले जिसमें 106 पात्र तथा 26 अपात्र मिले। कक्षा तीसरी में 101 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 82 पात्र और 19 अपात्र मिले। चौथी कक्षा में 132 आवेदन मिले 104 पात्र, 28 अपात्र कक्षा पांचवीं में 124 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 92 पात्र, 32 अपात्र आवेदनों को निरस्त किया गया। प्राचार्य पी. के. ग्वाल के हवाले प्रवेश प्रभारी के. आर. मूकर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश हेतु लाटरी एवं अन्य समस्त कार्यों के निष्पादन की आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है।
इस अवसर जनप्रतिनिधिगण - अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्राथमिक शाला में प्रवेश हेतु लाटरी प्रक्रिया 4 मई को समय प्रात 7.30 बजे से 10.30 बजे तक रखी गई है। स्क्रुटनी कार्य का संपादन व्याख्याता नरेश पटेल, मनोज पटेल,उमा नायक, प्रधान पाठक यशवंत कुमार चौधरी, प्रधान अध्यापक एल.बी.पात्रो, सहायक शिक्षक धनपत सिदार, भारती सिदार, शोभाराम भोई, आशा शर्मा आदि के द्वारा किया गया।