महासमुन्द

महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
04-May-2022 7:39 PM
महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

सरायपाली, 4 मई।  थाना अंतर्गत ग्राम नूनपानी से पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि नूनपानी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा हुआ है। सूचना पर मुखबिर द्वारा बताए गए पते पर ग्राम नूनपानी में आरोपी के घर में पहुंचकर घेराबंदी कर रविंद्र कुमार साहू पिता श्यामसुंदर साहू उम्र 32 वर्ष के घर से एक सफेद रंग की 10 लीटर वाली जरिकेन में फुल भरा हुआ 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। 
आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया। संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक ललित पटेल, आरक्षक कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, मानवेन्द्र ढीढी, चन्द्रकला वर्मा व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट