महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने विज्ञप््ित जारी कर कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। दोनों पार्टियां सरकार में आते ही कानून को धता बता देती हैं। राज्य की सरकार कह रही है कि कांग्रेस सरकार ने धरना, प्रदर्शन, आंदोलन, सार्वजनिक आयोजन के संबंध में जो निर्देश जारी किये है वह नये नहीं है, इस प्रदेश में पहले से लागू है। पिछले कुछ दशकों से लागू है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के समय से लागू है। आयोजनों के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूर्ववत बने नियमों के पालन की ही बात है इस निर्देश में है। जो नियम भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में लागू थे। इनका कहना है कि पूर्ववर्ती रमन सरकार के द्वारा बनाये गये छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम 2007 के धारा 34 में सभाओं, जुलूस एवं परिसरों के विनियमन के तहत पुलिस को यह कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए धरना प्रदर्शन, आंदोलन, आयोजन की अनुमति के लिये यह नियम बनाया और पूरे 15 साल पालन भी करवाया। अब भाजपा विरोध भी कर रही है। ये नूरा कुश्ती है।