महासमुन्द

हितग्राहियों को तुलसी पौधा और नारियल भेंट
24-Apr-2022 6:55 PM
हितग्राहियों को तुलसी पौधा और नारियल भेंट

महासमुंद, 24 अप्रैल। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ग्राम डोंगरीपाली व लाखागढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहियों को सम्मान स्वरूप तुलसी पौधा और नारियल भेंट किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के सभी गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री आशीष शर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रियरंजन कोसरिया, सांसद प्रतिनिधि स्वप्निल तिवारी, जिला महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग दुलीकेशन साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डडसेना, राजेश चौधरी, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, आनंद भोई, नवीन साहू, देवीनंद साहू, सीया राम साहू, गणेश साहू व सूरज भोई के साथ अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट