महासमुन्द

1 लाख का कबाड़ ले जाते ट्रक चालक हिरासत में
24-Apr-2022 3:43 PM
1 लाख का कबाड़ ले जाते ट्रक चालक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अप्रैल।
जिले के थाना सरायपाली की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 11 लाख 16 हजार कीमत का 24 टन 800 किलो  कबाड़ बरामद किया है। साथ में 10 लाख रुपए कीमत का ट्रक भी जप्त किया है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक के अनुसार उनकी टीम ओडिशा राज्य की ओर से आ रही संदिग्ध वाहनों की पड़ताल एनएच 53 पर ग्राम बैतारी के पास कर रही थी। इसी सघन चेकिंग के दौरान आ रहे ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। पूछताछ में ट्रक में लोहे का कबाड़ी सामान,पाइप,रॉड,पुराने वाहनों का इंजन पाट्र्स आदि होना बताया गया। वाहन चालक का नाम जितेंद्र महतो उम्र 42 वर्ष ग्राम गोरियाकोठी जिला सिवान बिहार है। इसके पास उक्त लोहे का कबाड़ सामानों को रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात नहीं था।

ट्रक को धर्म कांटा में वजन कराया गया तो ट्रक में 24 टन 800 किलोग्राम वजन कबाड़ था। ट्रक में चोरी का कबाड़ होने की आशंका होने पर चालक जितेंद्र महतो के कब्जे से 24 टन 800 किलोग्राम लोहे का कबाड़ समान कीमती 11 लाख 16000 रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रक कीमती 10 लाख रुपये कुल 21 लाख 16000 रुपये का सामान बरामद कर आरोपी को अपराध धारा 41, 379 भादवि केतहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 


अन्य पोस्ट