महासमुन्द

4 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने तैयार
23-Apr-2022 2:50 PM
4 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी साथ रहने तैयार

शराब से दूरी रखने के शर्त पर पत्नी पति के साथ जाने राजी हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अप्रैल।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. किरणमयी नायक एवं सदस्य डॉ अनिता रावटे की उपस्थिति में कल जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। इस दौरान कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागरए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय उपस्थित थेे। एक मामले में पति-पत्नी 4 वर्ष से अलग रह रहे थे और उनके दो बच्चे भी हैं। सखी सेंटर की काउन्सलर से उनका काउन्सिलिंग भी करवाया गया था। कल दोनों पक्षों से लिखित में सहमति पत्र लिया गया। उनके परिवारजनों ने भी रिश्ते को संभालने के लिए समझाईश दी। इस मामले में पति ने शराब व गुटका की बुरी आदतों से आगे दूर रहने का भरोसा दिलाया। आयोग ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति-पत्नी को एक वर्ष की निगरानी के लिए निर्देशित किया।

इस सुनवाई के प्रकरण में एक अनावेदक ने बताया कि उनका प्रकरण 9 वर्ष पुराना है। इस दौरान दोनों पक्षों से जानकारी लेने पर बताया गया कि 3-4 वर्ष से प्रकरण विभिन्न न्यायालय में प्रक्रियाधीन है। इस पर आवेदिका ने बताया कि 2 वर्ष से प्रकरण राजस्व न्यायालय में लंबित हैं। आयोग के प्रावधान अनुसार इसकी सुनवाई अन्यत्र न्यायालय में लंबित होने के कारण इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

 एक अन्य प्रकरण में देवरानी ने अपने जेठ के विरुद्ध शिकायत की है। यह प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में लंबित होने के कारण यह प्रकरण आयोग के क्षेत्राधिकार से बाहर हो गया। लेकिन परिवार में बिखराव की स्थिति न हो और परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहे करके आयोग द्वारा दोनों पक्षों को आपसी सुलह के लिए समझाईश दी गई। लेकिन अनावेदक द्वारा मामला न्यायालय में चलने देना चाह रहे हंै। अत:इस प्रकरण को भी नस्तीबद्ध करते हुए दोनों पक्षों को पुन: आयोग ने समझाईश दी कि दोनों राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे से संपर्क कर उनके समक्ष आपसी समझौता कर सकते हैं।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के 2 बच्चों में बड़ा 16 वर्षीय पुत्र अनावेदक सास-ससुर के साथ रहता है। दोनों पक्षों को आयोग ने विस्तार से सुना और निष्कर्ष निकाला की आवेदिका के पति के नाम 6 एकड़ की भूमि है। उसकीफ ौती से अनावेदक आपत्ति वापस लेंगे।  चूंकि आवेदिका के दोनों पुत्रों की वली में उनकी मां ही हो सकती हैं, दादा नहीं। इसी तरह उनके मकान में ताला लगाने के मामले में आगामी दिनांक को आयोग ने स्थल निरीक्षण निर्धारित किया है। जिसमें निरीक्षण के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधान आरक्षक थाना कोमाखान, कोतवाली महासमुंद को नियुक्त किया है। ये सभी ताला लगाने वाले विवाद का निपटारा करेंगे। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा सहमति पत्र लिखित में लिया जाएगा जिसे आयोग के समक्ष रखा जाएगा। उसके पश्चात ही अयोग की सुनवाई में इस प्रकरण पर अंतिम निर्णय लिया जा सकेगा।

इसी तरह एक प्रकरण में अनावेदक ने बागबाहरा तहसीलदार के समक्ष एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें किसी भी प्रकार के अतिक्रमण नहीं है। आवेदिका की ओर से एक दस्तावेज आयोग को प्रस्तुत किया गया हैं जिसमें इसी खसरा नम्बर की जमीन के लिए आवेदक ने सिविल कोर्ट महासमुंद में दावा प्रस्तुत किया था,जिसे निरस्त कर दिया गया है। साथ ही कमिश्नर रायपुर के द्वारा भी प्रकरण निरस्त किया गया है। आयोग के समक्ष अनावेदक में यह स्वीकार किया है कि उनके पास ग्राम सुनसुनिया में कोई भी जमीन उनके नाम पर नहीं हैं और ना हीं कोई कब्जा हैं लेकिन प्रस्तुत दस्तावेजों के संबंध में जानकारी के लिए अपने अधिवक्ता से पूछ कर बताना व्यक्त किया है। आगामी सुनवाई में अपने सभी दस्तावेजों के साथ लेकर आयोग ने उसे उपस्थित होने कहा है तथा जमीन पर कब्जा हेतु तहसीलदार बागबाहरा को निर्देशित किया है ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका पत्नी ने बताया की उसके पति ने दूसरी महिला से अवैध संबध रखा हुआ है और उनके सन्तानों का भरण-पोषण कर रहे हंै। इस प्रकरण में 26 अप्रैल 2022 को आयोग के समक्ष दूसरी महिला जो की थाना तेन्दुकोना चौकी बुन्देली की निवासी है, अनावेदिका को आवश्यक रूप से उपस्थिति के लिए चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है। कल जन सुनवाई में 32 प्रकरण रखे गए, जिसमें 15 प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट