महासमुन्द

गरियाबंद से लौटे दो दंतैल कुकराडीह-जोबा के बीच बंजर खार में
22-Apr-2022 2:59 PM
गरियाबंद से लौटे दो दंतैल कुकराडीह-जोबा के बीच बंजर खार में

तुमगांव क्षेत्र के गांवों में अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल।
गरियाबंद से लौटे दो दंतैल महानदी से निकलकर ग्राम कुकराडीह व जोबा के बीच खार में पहुंच गए हैं। दोनों दंतैल के ग्रामीण क्षेत्रों में वापसी के बाद वन विभाग की टीम ने आसपास के गांव के लिए अलर्ट जारी किया है। साथ ही ग्रामीणों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। साथ ही वन विभाग की टीम दोनों दंतैल पर नजर बनाए हुए हंै। इसके लिए गश्ती दल को अलर्ट किया गया है। महासमुंद रेंजर टीआर सिन्हा का कहना है कि दोनों दंतैल जोबा व कुकराडीह बंजर के बीच खार में देखे गए हैं। उनकी आमद को देखते हुए आसपास के गांव में अलर्ट जारी करा दिया गया है।

मालूम हो कि दंतैल के आने से एक बार फि र किसानों व ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रात में ग्रामीणों घरों में दुबक जाते हैं, ताकि उनका सामना दंतैल से न हो। दंतैल रात में घूमते हुए बस्तियों में घुस जाते हैं। जिसे निकालने में परेशानी होती है।
हालांकि वन विभाग व ग्रामीण प्रयास करते हैं, लेकिन भय रहता है कि ग्रामीणों का सामना न हो। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकराडीह बंजर, भोरिंग, जोबा, गढ़सिवनी, परसाडीह, तुमगांव, अछोला व अछोली गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को बता दिया गया है कि दंतैल जोबा के आसपास है।

रात में ग्रामीण को बाहर नहीं निकले की अपील की गई है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुकराडीह बंजर, भोरिंग, जोबा, गढ़सिवनी, परसाडीह, तुमगांव, अछोला व अछोली गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को बता दिया गया है कि दंतैल जोबा के आसपास है। रात में ग्रामीण को बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट