महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 22 अप्रैल। पिथौरा निवासी गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर में अध्ययनरत बीएससी की छात्रा प्रेरणा सिन्हा को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। प्रेरणा पिथौरा कलर समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा एवम व्याख्याता प्रमिला सिन्हा की पुत्री है
राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य एवम भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार, शिक्षा सचिव अतुल कोठारी के विशेष अतिथि में प्रेरणा को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर अशोक मोडक ने किया। ज्ञात हो कि प्रेरणा प्राथमिक शिक्षा से अत्यंत मेधावी छात्रा रही है। प्रेरणा को बीएससी में रसायन शास्त्र विषय में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक 9.2 सीजीपीए प्राप्त करने पर यह सम्मान प्राप्त हुआ।