महासमुन्द
संसदीय सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर सदस्यता राशि जमा कराई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल। कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत डिजीटल व मैन्यूल में महासमुंद विधानसभा में रिकार्ड सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पीठ थपथपाई। गुरूवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता राशि जमा कराई।
इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद विधानसभा में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान से स्वस्फूर्त जुड़े। मैन्यूल सदस्यता अभियान में जहां 12 हजार पांच सौ लोगों को सदस्य बनाया गया वहीं डिजीटल सदस्यता अभियान में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के कार्यकर्ताओं व उनकी टीम ने कड़ी मेहनत कर टारगेट पूरा किया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम ने रिकार्ड सदस्य बनाने पर कहा कि महासमुंद विधानसभा में सदस्यता अभियान में बेहतर काम हुआ है उसमें आपकी भूमिका अहम रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला मौजूद थे।