महासमुन्द

महासमुंद में पारा 43 पार, सुबह 11 बजे से देर रात चल रही लू
21-Apr-2022 6:57 PM
महासमुंद में पारा 43 पार, सुबह 11 बजे से देर रात चल रही लू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21 अप्रैल। महासमुंद में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 43 डिग्री पर है और सुबह से रात तक लूू चल रही है।  दिन में सुबह के 11 बजते ही कफर््यू जैसे हालात हैं। इस स्थिति के मद्देनजर जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले को अलर्ट कर दिया है। उन्होंने युनसेफ, रेडक्रास आदि स्वयंसेवी संगठनों, दुकानदारों से अपील की है कि जगह-जगह मिट्टी के घड़े में पानी रखकर लोगों को राहत दें। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़े तभी घरों से बाहर निकलें और जब भी निकलें मुंह, कान आदि ढंककर निकलें।

बच्चों गर्भवती माताओं, बुजुर्गों की सेहत का खास ध्यान रखें, बासी खाना न खाएं। उन्होंने लू से बचाव के लिये पशु पालकों से भी आवश्यक पहल किये की अपील की है। उन्होंने इस दिशा में लू से बचाव संबंधी पोस्टर, पम्पलेट वितरित करने सहित मैदानी अमले के जरिये आम जनता को लू से बचाव के बारे में समझाईश दिये जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोटवारों के माध्यम से गांवों में मुनादी कराये जाने कहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में ग्राम सभा सम्मेलन के दौरान ग्रामीणों को लू से बचाव के बारे में जानकारी देकर सतर्कता बरतने हेतु प्रोत्साहित करने कहा गया।

कलेक्टर ने लू से बचाव एवं उपचार के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने सहित लू से प्रभावित लोगों की सूचना प्राप्त करने और प्रभावितों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता मुहैया कराए जाने का निर्देश दिया है। इस हेतु जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा दल गठित करने के साथ ही मोबाइल चिकित्सा टीम तैयार रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। कलेक्टर क्षीरसागर ने भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए पेयजल की पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिए है। उन्होंने आवश्यकता के अनुरूप टैंकरों के जरिये भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने कहा है।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, साप्ताहिक बाजार स्थल इत्यादि में अस्थायी प्याऊ घरों की व्यवस्था करने के साथ ही ग्रामीण इलाकों के हाट,बाजार, ग्राम पंचायतों आदि सार्वजनिक स्थानों में अस्थायी प्याऊ की व्यवस्था किये जाने अधिकारियों को निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने मवेशियों और आवारा जानवरों के लिए भी पीने के पानी की व्यवस्था करने कहा है।

कलेक्टर ने मनरेगा के तहत संचालित रोजगारपरक कार्यों के स्थानों पर भी पेयजल और अस्थायी आश्रय स्थल की व्यवस्था किये जाने कहा गया है। उन्होंने भीषण गर्मी और लू लगने की स्थिति को देखते हुए स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का ख़ास ख़्याल रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अदंरूनी इलाकों के उप स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के पास जीवनरक्षक घोल ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया है। वहीं लू से बचाव और प्रबंधन के लिये यूनिसेफ, रेडक्रॉस सोसायटी तथा अन्य स्वयंसेवी संगठनों से भी आवश्यक सहयोग लिये जाने के निर्देश दिये गए हैं।

कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने भीषण गर्मी और धूप की वजह से लगने वाले लू से बचने के जरूरी उपाय अपनाने के लिए जनता से अपील की है। बेवजह घर से बाहर ना जावें, धूप में निकलने से पहले सर व कानों को कपड़ें से अच्छे से बांध लें, पानी अधिक मात्रा में पीएं, अधिक समय तक धूप में न रहें, गर्मी के दौरान नरम, मुलायम सूती के कपड़े पहनं, ताकि हवा और कपडे पसीने को सोखते रहे। चक्कर आने, मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें तथा शीतल पेयजल अथवा उपलब्ध हो तो फल का रस, लस्सी, म_ा आदि का सेवन करें।

उल्टी, सिर दर्द, तेज बुखार की दशा में मरीज को निकट के अस्पताल अथवा स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल लेकर जाएं। कलेक्टर ने जिले में प्रतिदिन लू से प्रभावितों की जानकारी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

 राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कलेक्टरों को अपने जिलों में लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट