महासमुन्द

रेल्वे बोर्ड के चेयरमेन को पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपा
21-Apr-2022 3:41 PM
रेल्वे बोर्ड के चेयरमेन को पूर्व विधायक ने ज्ञापन सौंपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल।
केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड के चेयरमेन पीके कृष्णन के महासमुंद आगमन पर कल बुधवार को पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा के नेतृत्व में सासंद कार्यालय प्रभारी मोहन साहू, सासंद प्रतिनिधि पवन साहू, मीना वर्मा, पुष्पलता चौहान, जगन्नाथ छुरा, नरेश नायक, डोमार तांडी, दीपक राव सहित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और रेल्वे की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जानकारी दी गई है कि सूरत-पुरी एवं गांधीधाम-पुरी ट्रेन का स्टॉपेज ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना जिले वासियों को करना पड़ता है। बढ़ती आबादी एवं मध्य में स्थित रेलवे स्टेशन के कारण शहर दो भागों में विभक्त हो जाता है अत: शंंकर नगर वार्ड नंबर 1 में एवं नयापारा वार्ड नंबर 11 में अंडर ब्रिज का निर्माण शीघ्र करें। महासमुंद से सरायपाली होते हुए रायगढ़ तक नयी रेल्वे लाइन बिछाकर इसे कलकत्ता से जोड़ी जाए। महासमुंद रेलवे स्टेशन में आने वाली गाडिय़ों के लिए स्टेशन में डिस्प्ले बोर्ड लगाई जाए ताकि ट्रेन आने पर लोगों को चढऩे में आसानी हो। महासमुंद स्थित रेलवे बांधा के पीछे की बहुमूल्य जमीन से अतिक्रमण हटाई जाए। दुर्ग से विशाखापट्टनम पुशपुल, रायपुर से टिटलागढ़ रेल को प्रारंभ कर लोगों को राहत दें। समस्याओं को सुनने के पश्चात रेल्वे बोर्ड के चेयरमेन श्री कृष्णन ने सभी समस्याओं का निराकरण दो माह के भीतर किये जाने का आश्वासन दिया।
 


अन्य पोस्ट