महासमुन्द

अक्षय तृतीया 3 को, खूब शादियां होंगी
21-Apr-2022 3:18 PM
अक्षय तृतीया 3 को, खूब शादियां होंगी

महासमुंद, 21 अप्रैल। अक्षय तृतीया अक्ती का पर्व 3 मई को होगा। यह पर्व विवाह सहित विभिन्न शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इस साल पर्व के दिन रोहिणी नक्षत्र भी है। माना जाता है कि इस तिथि को किया गया जप, तप, ज्ञान, स्नान, दान, होम आदि अक्ष्य रहते हैं। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। हिंदू पुराणों में भगवान नर और नारायण ने भी इस दिन अवतार लिया था। इसलिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। इसी दिन भगवान परसुराम का जन्म हुआ था। इस वजह से इसे परसुराम तीज भी कहते हैं।

नगर पं. हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस दिन तिल और कुश के जल से पितरों को जलदान करने से उनकी अनंत काल तक तृप्ति होती है। इसी तिथि से गौरी व्रत की शुरूआत होती है। गौरी व्रत रखने से अखंड सौभाग्य और समृद्वि मिलती है। अक्षय तृतीया पर गंगा स्नान का भी बड़ा महत्व है। इस दिन ब्राम्हणों को दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त देखे शादी, सगाई जैसे रस्म का आयोजन किया जाता है।

पंडित के अनुसार इस दिन सुबह 5.19 बजे से तृतीया तथि शुरू होगी जो 4 मई बुधवार सुबह 7.33 बजे तक रहेगी।
इस दिन रोहणी नक्षत्र रहेगा। रोहिणी नक्षत्र सुबह 12.34 से 4 मई 3.18 बजे तक रहेगा। इस दिन नए कपड़े, ज्वेलरी, सोना चांदी, मकान, वाहन आदि चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। लिहाजा आगामी मई और जून माह में लगन ज्यादा है इसलिए बहुत शादी है। इसके चलते कई परिजनों को मैरिज हाल व निजी भवन किराए से नहीं मिल रहे हैं। '


अन्य पोस्ट