महासमुन्द

अपहृत नाबालिग महाराष्ट्र से बरामद, आरोपी जेल दाखिल
20-Apr-2022 4:37 PM
अपहृत नाबालिग महाराष्ट्र से बरामद, आरोपी जेल दाखिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंज  के निर्देशन में अपहृत हुए बालक-बालिकाओं की पतासाजी कर रही टीम ने कल एक अपहृत बालिक ाको बरामद किया है। थाना पटेवा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 70-2022 धारा 363 भादवि के नाबालिक अपहृता को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाकर दीगर राज्य महाराष्ट्र पुणे में रखने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पटेवा से टीम बनाकर पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया था।

पतासाजी के दौरान  17 अप्रैल को चौधर बस्ती पंजारवाड़ी तालुका बारामती जिला पुणे महाराष्ट्र से नाबालिक अपहृता को आरोपी राहुल खडिय़ा पिता जिजऊ राम खडिय़ा उम्र 20 साल साकिन ग्राम खट्टा थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से बरामद कर थाना पटेवा लाया गया। आरोपी राहुल खडिय़ा को कल 19 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के बाज देल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर के मार्गदर्शन में सउनि बलराम साहू, आरक्षक संतोष यादव द्वारा की गयी है।
 


अन्य पोस्ट