महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल। केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने एभाजपा संगठन के द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम में 19 अप्रैल को भाजपा शहर मण्डल के वार्ड 11 के स्लम एरिया में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पोषण अभियान से जुड़े योजनाओं को लेकर जनसम्पर्क किया।
पूर्व विधायक, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ विमल चोपड़ा, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य पार्षद मीना वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी शहर मण्डल महामंत्री प्रकाश शर्मा सहित उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छोटे बच्चों, गर्भवती माता बहनों एवं किशोरी बालिकाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ रक्षा और उनके शरीर में विटामिन की कमी को दूर करने पोषण अभियान आंगनबाड़ी केन्द्रों से केंद्र की मोदी सरकार की सहायता से चलाई जा रही है। इससे आंगनबाड़ी की योजनाओं से नौंनिहाल सशक्त हुए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल के संकटमय समय में दिनरात अपनी सेवाएं देकर लोगों की जीवनरक्षा में अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए श्रीफल भेंटकर कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे एवं आभार कार्यक्रम प्रभारी गोपाल वर्मा ने किया।