महासमुन्द

एनएच-353 पांच घंटे जाम दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
20-Apr-2022 2:58 PM
एनएच-353 पांच घंटे जाम दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
एनएच 353 पर बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार को करीब पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। क्रॉसिंग पर पटरी पार करने के बाद महासमुंद आने के दौरान एक हाईवा खराब हो गया। इसके चलते सडक़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर हाइवा क्रमांक सीजी 04 एनएस 0295 महासमुंद की ओर आ रही थी। इसी दौरान हाइवा अचानक बंद हो गया और दोबारा स्टॉर्ट नहीं हो पाया। इसके चलते देखते ही देखते क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इस बीच कई ट्रेनों के गुजरने के कारण जाम बढ़ता गया और दोनों ओर करीब 3 किमी तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई। यातायात डीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि दोपहर 3 बजे एक हाइवा क्रॉसिंग के समीप ही खराब हो गया। इसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और धीरे.धीरे वाहनों को आगे बढ़ाया गया। शाम करीब 7 बजे हाइवा को हटाने के लिए दूसरी गाड़ी पहुंची। इसके बाद हाइवा को क्रॉसिंग के पास से हटाकर सडक़ किनारे शिफ्ट किया गया।
 


अन्य पोस्ट