महासमुन्द

ओवरब्रिज निर्माण: मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने कहा- बची हुई दुकानों व भवन को मालिक खुद से हटा लें
20-Apr-2022 2:57 PM
ओवरब्रिज निर्माण: मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने कहा- बची हुई दुकानों व भवन को मालिक खुद से हटा लें

जून तक ब्रिज का काम पूरा करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
ओवरब्रिज निर्माण में जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही दिक्कतें अब समाप्त हो गई हैं। ब्रिज के लिए चिन्हित जमीन को खाली कराने के निर्देश कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने दे दिए हैं। इस तरह जगह मिलने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण जून में समाप्त करने की उम्मीद बढ़ी है। ठेकेदार व सेतु निगम के अधिकारियों को कलेक्टर ने जून तक ब्रिज का काम पूरा करने कहा है। साथ ही कलेक्टर ने भवन मालिकों को भी जल्द ही सामान खाली करने की हिदायत भी दी है। जानकारी ंिमली है कि बिजली विभाग ने ओवरब्रिज की जद में आ रहे बिजली के कनेक्शन काट दिया है, ताकि निर्माण में विद्युत तार बाधित न हो।

गौरतलब है कि वर्तमान में यहां रिटर्निंग वॉल का काम चल रहा है। जगह नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित हो रहा था। रिटर्निंग वॉल के लिए भी अब जगह मिल गई है और निर्माण काम में भी तेजी आ गई है। सामान खाली कर चुके भवन का डिसमेंटल का काम आज से शुरू हो गया है। कल मंगलवार को कलेक्टर ने ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया और अधिग्रहित काम्पलेक्स को जल्द ही खाली करने को कहा। अफसरों ने बताया कि काम्पलेक्स में दो बैंक किराए से थे, उन्होंने अपना सामान खाली कर दिया है। इस भवन का डिसमेंटल आज से शुरू होगा। वहीं भू.स्वामी की दो दुकाने है, उसे आज खाली करने का समय दिया है।

जानकारी मिली है कि ओवरब्रिज की जद में आ रहे हैं बिजली खंभे, एनएच 353 किनारे लगे विद्युत खंभे के कनेक्शन को विभाग ने कट कर दिया है, क्योंकि ये खंभे ओआरबी के जद में आ रही है। मकान व काम्प्लेक्स खाली कराने के बाद वहां भी विद्युत विभाग ने कनेक्शन कट कर दिया है। कहा जा रहा है कि यहां से विद्युत खंभे भी जल्द ही हटाए जाएंगे। सेतु निगम के अधिकारी एसके नायर ने बताया कि एनएच.353 व ओवरब्रिज के रिटर्निंग वॉल की सडक़ एक साथ मर्ज होगी। सैफी पेट्रोल पंप के पास दोनों सडक़ मर्ज होंगी और वहां चौक बनाकर सिग्नल लगाया जाएगा। ताकि ओवरब्रिज में चढऩे व उतरने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही हाइवे के डिवाइडर को भी तोड़ा जाएगा। क्योंकि जब दोनों सडक़ें मर्ज होंगी तो जगह ज्यादा मिलेंगी।


अन्य पोस्ट