महासमुन्द

कांग्रेस के 82 हजार नए सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बने
19-Apr-2022 3:58 PM
कांग्रेस के 82 हजार नए सदस्य ऑनलाइन माध्यम से बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश में महासमुंद जिले के साथ ही प्रदेशभर में पिछले 3 माह से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सदस्यता महाअभियान चलाया गया। इसके तहत महासमुंद जिले में जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया।

इस दौरान जिलेभर में 81986 नए सदस्य ऑनलाइन माध्यम के जरिए बनाए गए। इस तरह जिले में सर्वाधिक सदस्य महासमुंद विधानसभा में बने। यहां कुल 38911 नए सदस्य बने। इसी तरह सरायपाली विधानसभा में सबसे कम सदस्य 8952 बने। प्रदेश में  में कांग्रेस सदस्यता अभियान में महासमुंद विधानसभा तीसरे स्थान पर रहा।

डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि सदस्यता अभियान में जिले के चारों विधायक, विधानसभा के सदस्यता प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारीस जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं उनकी टीम को प्रदेश में दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना एवं कांग्रेस साथियों के अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ में 12 लाख से ज्यादा कांग्रेस सदस्यता ग्रहण कराया गया। जिलेभर में कुल 81986 सदस्य ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता प्राप्त की।
 


अन्य पोस्ट