महासमुन्द

नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन
19-Apr-2022 3:04 PM
नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन

महासमुंद, 19 अप्रैल। महासमुंद ब्लॉक के नवाचार एक पहल समूह के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक शाला तुरेंगा में रविवार को नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में जिले के सभी ब्लॉक के बच्चों के साथ गरियाबंद, बलौदाबाजार एवं रायपुर जिले के कुल 232 बच्चे शामिल हुए। नवोदय अभ्यास टेस्ट का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी एसचंद्रसेन, बीईओ एमपी साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी गजेंद्र ध्रुव, तारिका कुंजाम, हीना ढालेन एवं बीआरसी जागेश्वर सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया।

नवोदय अभ्यास परीक्षा कराने का उद्देश्य बच्चों में परीक्षा के पूर्व तैयारी का आंकलन करना और गलतियों को सुधारता है। शिक्षक लुकेश ध्रुव ने बताया कि विगत दो तीन वर्षों से कोरोनाकाल की वजह से नवोदय अभ्यास परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाया था। इसके कारण बच्चों को परीक्षा में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था।


अन्य पोस्ट