महासमुन्द

हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू, मुस्लिम, ईसाईयों ने मिलकर बांटा प्रसाद
17-Apr-2022 4:44 PM
हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू, मुस्लिम, ईसाईयों ने मिलकर बांटा प्रसाद

महासमुंद कौमी एकता की एक मिसाल है-पालिकाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अप्रैल।
गुरू घासीदास बस स्टैंड में हनुमान जन्मोत्सव पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाईयों ने मिलकर महाप्रसाद वितरण किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर भी इसमें शामिल हुए।
 इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा कि महासमुंद कौमी एकता की एक मिसाल है। नगर की एक पहचान रही कि पीढ़ी दर पीढ़ी अलग-अलग धर्मों से होकर भी लोग सभी धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं और एक दूसरे का हाथ बंटाते हैं, जो नगर की खूबी है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद विनोद रात्रे, कपिल साहू, रूबी, दिनेश मसीह, आशीष मसीह, प्रवेश मसीह, त्रिलोचन सिंह, संदीप अनुजा, राजबीर सिंह, मोनू अनुजा, बलीरजा, शाहिल, दिलीप जैन, राकेश चंद्राकर, संतोष वर्मा, उदयन भारती, राजू बाघमारे, गुलाब राजपुरोहित, शत्रुघ्न महानंद, राहुल, शिवा, छोटू चंदेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट