महासमुन्द

बम्हनी में शिवपुराण कथा
16-Apr-2022 8:02 PM
बम्हनी में शिवपुराण कथा

महासमुंद, 16 अप्रैल। ग्राम बम्हनी स्थित श्वेतगंगा के तट पर विराजमान बम्हनेश्वर नाथ के सानिध्य में पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ व शिवपुराण कथा का आयोजन ग्रामवासी व रुद्रामहायज्ञ आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है। ये दोनों कार्यक्रम 17 अप्रैल से शुरू होगा और 21 अप्रैल समाप्त होगा। इस कार्यक्रम के शिव कथावाचक ब्रह्मचारी ज्योर्तिमय नंद महाराज सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा होंगे। इस कार्यक्रम में आचार्य पं.  रुपेश शर्मा व नगर पुरोहित पंकज तिवारी साराडीह वाले भी मौजूद रहेंगे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि 17 अप्रैल को श्री गणेश, पंचाग पूजन, जलयात्रा मंडप प्रवेश, 18 अप्रैल को अग्नि स्थापना, पार्थिव पूजन, महाअभिषेक, होमाहुति होगी।


अन्य पोस्ट