महासमुन्द

हनुमान जयंती पर कई आयोजन, भंडारा
16-Apr-2022 8:00 PM
हनुमान जयंती पर कई आयोजन, भंडारा

पिथौरा, 16 अप्रैल। आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई। सुबह से हनुमान मंदिरों में पूजा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ चला। दिन भर के पूजा हवन के बाद आज ही शाम को करीब आधा दर्जन हनुमान मंदिरों में आम भंडारा का आयोजन किया गया।

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर मंदिर चौक,कृषि उपज मंडी में श्रद्धालुओं का दर्शन एवम पूजन हेतु तांता लगा रहा। बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पानी टँकी के बाजू स्थित हनुमान मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में लड्डू एवं बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट