महासमुन्द

चंद्रनाहू क्षत्रीय कूर्मी समाज रायपुर राज महासमुंद उपक्षेत्र के अध्यक्ष बने चंदन
16-Apr-2022 7:59 PM
चंद्रनाहू क्षत्रीय कूर्मी समाज रायपुर राज महासमुंद उपक्षेत्र  के अध्यक्ष बने चंदन

महासमुंद, 16 अप्रैल। चंद्रनाहू क्षत्रीय कूर्मी समाज रायपुर राज केंद्र महासमुंद का समाजिक चुनाव बिरकोनी शिशु मंदिर में आयोजित हुई। इसमें चंदन चंद्राकर का चयन निर्वरोध रूप से समाज के सदस्यों द्वारा किया गया। इसमें परिक्षेत्र के तहत आने वाले ग्रामों से कूर्मी समाज के सदस्य उपस्थित थे। उपक्षेत्र चुनाव निर्वाचन अधिकारी कमलेश चंद्राकर व सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र चंद्राकर ने प्रात: 10 बजे से 5 बजे तक चुनाव सम्पन्न कराया।  इस दौरान निर्वाचित उपक्षेत्र अध्यक्ष चंदन चंद्राकर, उपाध्यक्ष व्यास चन्द्राकर, सचिव भोलाराम चन्द्राकर, सदस्य न्याय कमेटी राजेन्द्र चन्द्राकर, सदस्य ट्रस्ट कमेटी जितेंद्र चन्द्राकर, सदस्य शिक्षण कमेटी दीपक चन्द्राकर, महिला सदस्य भारती चन्द्राकर, भुनेश्वरी चन्द्राकर, युवा अध्यक्ष उमेश चन्द्राकर, महिला अध्यक्ष मीनाक्षी चन्द्राकर को मनोनित किया गया। इस अवसर पर चन्द्रनाहू कूर्मी समाज के इकाई सदस्य जगदीश चंद्राकर, रामनारायण चन्द्राकर, ओंकार चंद्राकर, पिंटू चन्द्राकर, अलखराम चन्द्राकर, हेमन्त चन्द्राकर, माधो चन्द्राकर के साथ अन्य मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट