महासमुन्द

हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन
16-Apr-2022 5:39 PM
हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 16 अप्रैल।
समीप की बया पुलिस चौकी में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से चौकी स्टाफ द्वारा हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। ज्ञात हो कि बया पुलिस चौकी बया से करीब 2 किलोमीटर दूर पिथौरा मार्ग पर स्थित है।
श्री हनुमान जन्मोत्सव में पूरे क्षेत्र के करीब सभी ग्रामो में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों के बीच बया पुलिस एक बार पुन: ग्रामीणों की मांग पर थाना परिसर में ही हनुमान मंदिर बनाने के फैसले के बाद आज हनुमान मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन करवा कर मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ कर दिया।

चौकी प्रभारी धनेश तांडेकर के अनुसार मंदिर निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा है। शनिवार के कार्यक्रम में मुख्यत: पुलिस स्टाफ के अलावा ग्राम बया के संजय गोयल, ईश्वर, पंकज महाराज, लेख राम,एवम प्यारेलाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
 


अन्य पोस्ट