महासमुन्द

विकास शर्मा मौत की सीबीआई जांच हो-आप
13-Apr-2022 4:31 PM
विकास शर्मा मौत की सीबीआई जांच हो-आप

महासमुंद, 13 अप्रैल। एएसआई विकास शर्मा की मौत मामले में आम आदमी पार्टी ने सीबीआई जांच की मंाग की है। आम आदमी पार्टी महासमुंद के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ट अभिषेक जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि होली त्यौहार के दिन महासमुंद मे जो मातम छाया था, उसका प्रमुुख कारण नशा है। नशे में धुत्त आरोपियों ने महासमुंद के होनहार एएसआई विकास शर्मा की हत्या कर दी। यह हत्या है कि हादसा है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। क्योंकि पीएम रिपोर्ट भी अस्पष्ट है और महासमुंद शहर में नशा गली मोहल्ले तक फैल चुका है।

विकास शर्मा मौत मामले में पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। शहर में खुलेआम नशीली टैबलेट, शिरप, गांजा, शराब का करोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बच्चे भी नशे के आदी हो रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी, डकैती, लूटपाट, हत्या जैसी घटनाएं बढ़ती ही जा रही है।
 


अन्य पोस्ट