महासमुन्द

जनचौपाल में कलेक्टर को ज्ञापन, फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग
13-Apr-2022 4:26 PM
जनचौपाल में कलेक्टर को ज्ञापन, फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग

महासमुंद,13 अप्रैल। बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े टेमरी के किसानों ने कल मंगलवार को जनचौपाल में कलेक्टर को ज्ञापन सौंप फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की है। कलेक्टर ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है। किसानों द्वारा कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया है कि उन्होंने खरीफ वर्ष 2021-22 में फसल बीमा योजना के तहत ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बड़े टेमरी के माध्यम से फसलों का बीमा कराया था।

जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत पंचायत के आश्रित ग्राम छोटे टेमरी और डूमरपाली के किसानों को फसल बीमा की राशि के लिए मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन उनके गांव बड़े टेमरी के किसानों का आज पर्यंत बीमा राशि के लिए मंजूरी नहीं मिल पाई है। जिसके चलते उन्हें फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि नलकूप से सिंचाई करने वाले किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन नलकूप के बिना फसल लगाने वाले किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन सौंपने वाले किसानों में सहनु पटेल, सेवाराम, नारद, पुष्पलता, गौरचरण आदि शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट