महासमुन्द
महासमुंद, 13 अप्रैल। गांव थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में चार लोगों ने मीटिंग में मौजूद उन ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी है, जो गांव में प्रस्तावित पावर प्लांट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीणों को जहां जाना है जाओ प्रशासन हमारे कब्जे में है कहकर लोग डरा धमका रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ग्राम खैरझिटी निवासी नंदलाल सिन्हा के मुताबिक सोमवार रात 8 प्रस्तावित पावर प्लांट निर्माण के विरोध व ग्राम के निस्तारी तालाब एवं नहर से पानी लेने की बात को लेकर समस्त गांव की बाड़ा चौक में मीटिंग थी। मीटिंग के दौरान गांव के नंद किशोर यादव, लखन जलक्षत्री, विशरू सिन्हा व महिलाओं में ललिता साहू, मुन्नी सिन्हा, कांति साहू, रजवंतीन यादव के साथ ग्रामीण मनीष सिन्हा, हेमलाल साह, गणेश धीवर आदि ने जान से मारने धमकी दी।