महासमुन्द

भोई समाज के भवन में जल्द कराया जाएगा बोर खनन, नपाध्यक्ष की घोषणा
12-Apr-2022 4:42 PM
भोई समाज के भवन में जल्द कराया जाएगा बोर खनन, नपाध्यक्ष की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अप्रैल।
भोई कहार समाज की महिलाओं ने नगर पालिका पहुंच कर नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।
इस दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए महिलाओं ने सामाजिक भवन में पानी की समस्या से अवगत कराया। जिस पर पालिका अध्यक्ष ने पेयजल समस्या से जल्द छुटकारा दिलाने का भरोसा जताया है। पेयजल समस्या को लेकर इमलीभाठा वार्ड नंबर 2 में निवासरत भोई कहार समाज की राधा औसर, मीना औसर, अतीमा औसर, हेमलता औसर, राजकुमारी औसर, रेखा गोहिल तथा दीप्ति औसर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर से मुलाकात की। महिलाओं ने बताया कि इमलीभाठा में सामाजिक भवन है। जहां सामाजिक गतिविधियों के अलावा विवाह समारोह आदि संचालित होती है। लेकिन पानी की कमी के कारण बहुत से आयोजन संचालित करने में परेशानियां का सामना करना पड़ता है।


अन्य पोस्ट