महासमुन्द
ट्रैफिक सिग्नल बंद, यातायात अनियंत्रित
09-Apr-2022 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल। महासमुंद में हाल ही में शुरू हुआ ट्रैफिक सिग्नल शुक्रवार से बंद पड़ा है। कांग्रेस भवन चौक शहर का सबसे अधिक व्यस्त चौक है। पहले यहां कोई न कोई जवान खड़ा होकर ट्रैफिक नियंत्रित करता था। फिर उसके बाद सिग्नल की जररूत समझी गई, लेकिन कल से इस चौक में न तो पुलिस के जवान हैं और न ही सिंग्नल काम कर रहा है। अत: अब इस चौक पर वाहन चालकों का भगवान ही मालिक है। जिसे जिधर मर्जी, जहां मर्जी हो, जितनी भी तेज हो, अपनी वाहन दौड़ा रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे