महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 9 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के स्वामी विवेकानंद सभागार में राजनीति शास्त्र विभाग, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी कार्यक्रम कल 8 अप्रेल को आयोजित किया गया। जिसमें सुबह 9:30 बजे से पंजीयन प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की संरक्षक एवं प्राचार्य डॉ. ज्योति पांडेय, संयोजक डॉ. मालती तिवारी, विभागाध्यक्ष राजनीतिशास्त्र, सहसंयोजक डॉ. नीलम अग्रवाल विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र, समन्वयक अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय थे। राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का विषय सामाजिक विज्ञानों में शोध प्रविधि की उपादेयता था।
पंजीयन पश्चात समय 11 बजे से उद्घाटन सत्र में डॉ. प्रमोद एम.पवार प्राचार्य डी. एम. ई. एस. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय अमलनेर जिला जलगांव महाराष्ट्र, अध्यक्ष प्राचार्य डॉ.ज्योति पाण्डेय शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद विशिष्ठ अतिथि के रूप में डॉ. रविन्द्र ब्रम्हे प्राध्यापक अर्शशास्त्र अध्ययनशाला पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, डॉ. मनोहर टी. पाटील प्राचार्य, एस.एस.बी.पी.एस.एन.एस. पाटिल कला एवं एम.एफ.एम.ए. वाणिज्य महाविद्यालय धूले महाराष्ट्र, डॉ. सुभाष चंद्राकर सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र दुर्गा महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के आतिथ्य में किया गया।
स्वागत पश्चात डॉ. मालती तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। संगोष्ठी के सहसंयोजक डॉ. नीलम अग्रवाल ने उपस्थित अतिथियों का परिचय दिया। प्रथम तकनीकी सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डॉ. ज्योति पाण्डेय ने कहा कि शोध का अर्थ है वैज्ञानिक तरीके से ज्ञान की प्राप्ति करना। विशिष्ट अतिथि रविन्द्र ब्रम्हे ने सामाजिक विज्ञान में शोध की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि इस समय बहुत से विषयों पर शोध हो रहे हैं। शोध में क्रमबद्ध रूप से कार्य करना चाहिए। विषय -वस्तु के चयन में सावधानी रखना चाहिए। जासूस की तरह शोधार्थी को खोज करना चाहिए। वकील की तरह तर्क लगाने वाला होना चाहिए।
द्वितीय तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. प्रमोद एम.पवार ने कहा कि विज्ञान में शोध का परिणाम त्वरित आता है परंतु सामाजिक विज्ञान में जो शोध होते हैं, उसका लाभ सम्पूर्ण समाज को मिलता है। डॉ. मनोहर टी. पाटिल ने कहा कि शोध अनुसंधान में शोध करने वाले विद्यार्थियों को समाज की मांग को देखते हुए विषय का चयन करने से शोध का महत्व बढ़ जाता है। पहली बार छत्तीसगढ़ आने पर छत्तीसगढ़ की धरा एवम संस्कृति की उन्होंने सराहना की।
डॉ. सुभाष चंद्राकर सर ने तकनीकी सत्र के उद्बोधन में कहा की शोधर्थियों ने जो शोध पत्र का वाचन किया, उनके शोध पत्र में विषय की महत्ता,गुणवत्ता एवम विचार मंथन सराहनीय है। उन्होंने प्लेगरिस्म के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। भोजन अवकाश पश्चात तृतीय तकनीकी सत्र में डॉ. ई. पी. चेलक प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की अध्यक्षता में प्राध्यापकों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। चतुर्थ तकनीकी सत्र में डॉ. ई. पी. चेलक प्रभारी प्राचार्य की अध्यक्षता में 15 शोधार्थी ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। शोधार्थी गण में नम्रता देवांगन, कमला दीवान, आकाश बाघमारे, प्राची गुप्ता, क्षमा मसीह, सीमा टंडन, चितेश्वरी साहू, अश्वनी कुमार, आशुतोश गिरी, विजय मिर्चे, प्रमिला नागवन्शी, गौरी हलधर, टुपेश कुमार कोसमा शामिल रहे। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रस्तुत शोधपत्रों की स्मारिका का विमोचन सम्मानित अतिथियों के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार राजा राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी समन्वयक एवं सीमारानी प्रधान द्वारा किया गया। डॉ. आर. के अग्रवाल सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की आयोजन समिति के डॉ. अनुसुइया अग्रवाल, डॉ. जया ठाकुर, करुणा दुबे, डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ.आर. के. अग्रवाल, एम. एस. वर्मा, सी.खलखो, एस आर रात्रे, डॉ. ई. पी. चेलक, डॉ. दुर्गावती भारती, डॉ. वैशाली गौतम हिरवे, मनीराम धीवर, सीमारानी प्रधान, राजेश्वरी सोनी, दिलीप लहरे, दिलीप कुमार बढ़ाई उपस्थित रहे ।