महासमुन्द

तालाब के भीतर पानी में मिला महुआ लहान
08-Apr-2022 6:04 PM
तालाब के भीतर पानी में मिला महुआ लहान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 8 अप्रैल। कल गुरूवार को पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में तालाब के भीतर पानी में महुआ लहान बरामद हुआ है। इस बार अवैध शराब बनाने वालों ने महुआ लहान को घर में छुपाकर रखने की बजाए तालाब के भीतर पानी के अंदर छिपाकर कर रखा था ताकि धीर-.धीरे शराब निर्माण कर अवैध रूप से बेचा जा सके। कल गुरूवार को पुलिस ने तालाब पहुंचकर महुआ लहान बाहर निकलवाया और उसे नष्ट किया। इस कार्रवाई में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पटेवा थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि तालाब के अंदर से 15-15 लीटर वाले 20 नग प्लास्टिक डिब्बे में महुआ पाश जब्त कर उसे घटना स्थल पर ही नष्ट किया।


अन्य पोस्ट